Explore

Search

March 8, 2026 4:15 am

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण एलपीजी सिलेंडर में भारी वृद्धि गरीब और मध्यम वर्गीय तबका हुआ बेहाल: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस की मनमोहन सरकार में जहां पहले 400 रुपए का सिलेंडर था, वहीं अब यह 945 रुपए से अधिक हो गया है, जिससे घरेलू बजट पर बोझ पड़ा है जो पहले 5 रुपए या थोड़ी बढ़ोतरी पर भी भाजपा सड़कों पर आ जाती थी,अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरेंडर हो चुके है जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है आज देश का गरीब और मध्यमवर्गीय तबका इस महंगाई की दंश झेल रहा है आने वाले समय में प्रेंट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है। मार्च 2026 में शादी और होली के सीजन के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में वृद्धि 114 रुपए होने से रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायों पर बोझ बढ़ गया है, जिससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने की आशंका है। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने इस पर सवाल उठाए हैं और कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आमजन पर मंहगाई की मार पड़ रही है।

घरेलू गैस 60 रुपए बढ़ाकर घर का बजट बिगाड़ दिया है और कमर्शियल गैस 114 महंगी होने से बाहर का खाना, मिठाइयां और शादी-ब्याह का कैटरिंग बजट बढ़ना तय है, जो सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेगा होली और शादियों पर असर इसका सीधा असर होगा, यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब देश में त्योहारी और शादी का सीजन शुरू होने वाला है।

पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने इस बढ़ोतरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर डाका डाल चुके थे आज फिर 60 रुपए घरेलू 114 रुपए बढ़ाना उनकी गलत नीतियों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर