चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस चित्तौड़गढ़ की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में न्याय मार्च (मार्च फॉर जस्टिस) एवं महिला पीड़िताओं को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने किया। इस अवसर पर जिले की पांचों विधानसभाओं से पूर्व व वर्तमान महिला सरपंच, पार्षद, प्रधान सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय से रेलवे स्टेशन चौराहे तक और पुनः कार्यालय तक महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि बाल यौन शोषण करने वालों और बलात्कारियों के लिए कानून में मृत्युदंड (कैपिटल पनिशमेंट) का प्रावधान किया जाना चाहिए, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा एप्सटीन फाइल्स को सार्वजनिक करने, महिलाओं और बच्चों को पीडोफाइल्स से सुरक्षा देने तथा सत्ता से जवाबदेही तय करने की मांग भी लगातार उठाई जा रही है।
कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में कपासन से प्रदेश महिला महासचिव शानू खान की उपस्थिति में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और न्याय के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया।
प्रशासन
स्टेशन पांडोली में 52 किलो अफीम के साथ पकड़ी गई बड़ी हेराफेरी, सीबीएन एमपी की कार्रवाई
March 8, 2026
3:33 pm
म्हारों पावन चित्तौड़ अभियान की राह देख रही बेड़च नदी
March 8, 2026
9:40 am
खतरे में अस्तित्व: बेतहाशा खुदाई से खत्म हो रही बनास नदी, कानून की उड़ रही धज्जियां
March 7, 2026
2:44 pm
महिला दिवस पर न्याय के लिए जगी आवाज, सैकड़ों महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च