Explore

Search

June 23, 2026 4:15 am

अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, चालक की मौत

बेगूं। बेगूं रावतभाटा मार्ग पर करणपुरिया के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू लाल पुत्र दौला मीणा निवासी नाहरगढ़ थाना पारसोली अपनी बाइक से नाहरगढ़ (पारसोली) से रावतभाटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान करणपुरिया के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की तथा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर