Explore

Search

April 20, 2026 10:10 pm

मेवाड विश्वविद्यालय में अध्ययन कार्य शुरू : नर्सिंग के छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा-चैयरमेन गदिया

चित्तौड़गढ़। गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों के आन्दोलन के चलते करीब बीस दिन पूर्व अवकाश घोषित कर दिया गया था जिससे छात्रों का अध्यापन कार्य बाधित हो रहा था। इसके चलते सोमवार को मेवाड़ विश्वविद्यालय अध्यापन एवं प्रशासनिक कार्य फिर से शुरू हो गया है। वहीं इस पूरे मामले में मेवाड़ विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. अशोक गदिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि नर्सिंग के छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा एनओसी की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही एनओसी सरकार से जारी हो जाएगी। मेवाड़ विश्वविद्यालय में फिलहाल एनओसी नहीं आने तक नर्सिंग के छात्रों का अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने नियमित कार्य शुरू हो गया है और कक्षाएं भी नियमित शुरू हो गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी नियमित कक्षाओं में उपस्थित हो अध्यापन का कार्य शुरू करें। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने आन्दोलन को समाप्त कर अपने घर की ओर जाएं जब एनओसी आएगी तब उन्हें सूचना देकर बुला लिया जाएगा उसके बाद ही नियमित कक्षाएं शुरू होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। गदिया ने आन्दोलन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए भी आभार जताया। 

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर