Explore

Search

March 11, 2026 1:56 pm

यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 15 और 16 मार्च को राजस्थान के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्तौड़गढ़ में आयोजित ऐतिहासिक जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होंगे, वहीं जालौर में धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों जिलों के प्रशासन और स्थानीय संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी 15 मार्च को सुबह 9:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 10:50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11:20 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन हेलीपैड पर लैंड करेंगे। हेलीपैड पर स्वागत के बाद वे सीधे चित्तौड़गढ़ दुर्ग जाएंगे। यहां विजय स्तंभ के समीप स्थित जौहर स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12:45 बजे वे शहर के ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचेंगे, जहां जौहर श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। चित्तौड़गढ़ के कार्यक्रमों के बाद सीएम योगी दोपहर 1:55 बजे जालौर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 4 बजे वे जालौर के प्रसिद्ध सिरे मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और सुबह 10 बजे एक विशाल धर्म सभा को संबोधित करेंगे। 16 मार्च को सुबह 11:55 बजे वे जालौर से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से विशेष विमान द्वारा पुनः लखनऊ लौट जाएंगे।
इधर चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जोहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी तैयारियों में लग गए हैं। इस बार जौहर जौहर श्रद्धांजलि समारोह को चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर करने के बजाय शहर के सिटी सेंटर में आयोजित किया जा रहा हैं। सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जौहर श्रद्धांजलि समारोह के साथ ही तय दिवसीय जौहर मेला का समापन होगा। 13 से 15 मार्च तक विभिन्न आयोजन भी होंगे। 15 मार्च को शोभायात्रा भी निकाली जाएंगे। इससे पहले यूपी सीएम योगी गत विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नरपत सिंह राजवी के समर्थन में ईनाणी सिटी सेंटर में जनसभा को सम्बोधित किया था।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर