चित्तौड़गढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा ईदुल फितर के मौके पर शनिवार 21 मार्च को जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में ईदगाह पर आमंत्रित रहे जिला कलेक्टर, प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के पदाधिकारी खुसरो कमाल ने बताया कि शनिवार को ईदगाह पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी, शहर काजी अल्हाज अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी, जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, युसुफ अशरीफी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से दस्तारबंदी कर, फूल माला पहनकर इस्तकबाल किया गया। स्वागत के पश्चात अतिथियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर इम्तियाज हुसैन लौहार, जुबेर अशरफी, मौलाना मोहम्मद जूनेद अशरीफी, सिद्दीकी नूरी, दिलीप नेभनानी, डॉ गोपाल सालवी, रफीक खान, जफरुल्लाह खान, उस्मान गनी, सिद्दीक राक्षा, अय्यूब अली जाफरी, मुदस्सर पठान, इकबाल अब्बासी, इस्माइल मंसूरी, नासिर खान, शरीफ मुल्तानी, संजू खान, मुनीर हुसैन, मोहसिन खान, खलील, मोहम्मद हुसैन, अल्लाह नूर, शोएब, सद्दाम, शाहिद, आरिफ, शब्बीर, शाहनवाज, मकसूद, राशीद, सोनू, हैदर, अहमद, जमील अहमद, मोहम्मद आलम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़