Explore

Search

June 24, 2026 8:20 am

बानसेन गांव में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज़

बानसेन। गांव बानसेन में ईद का पर्व इस बार खास उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर गांव के खुले मैदान में सैकड़ों लोगों ने एक साथ इकट्ठा होकर ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की।
सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नए कपड़ों में नजर आए। नमाज़ के दौरान पूरे माहौल में अमन, शांति और भाईचारे की भावना देखने को मिली। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दिनभर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर बुजुर्गों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने सभी को आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने कहा । गांव में अलग-अलग समुदाय के लोगों ने भी एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर बानसेन कांग्रेस मंडल के शोशल मीडिया प्रभारी, लियाक़त हुसैन ने सभी को आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर