Explore

Search

March 25, 2026 2:05 am

DST व पारसोली थाना पुलिस की कार्यवाही , 210 ग्राम अफीम व 8  किलो से अधिक डोडा चूरा जब्त,एक गिरफ्तार

बेगूं । जिला विशेष टीम एवं पारसोली थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 210 ग्राम अफीम एवं 8 किलो 460 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पारसोली थाना एवं जिला विशेष टीम द्वारा काटुन्दा से कोटा जाने वाली सर्विस रोड पर, सरहद काटुन्दा के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान काटुन्दा पुलिया की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक भादा बैग में 210 ग्राम अफीम तथा 8 किलो 460 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू (36) पुत्र बलजींदर सिंह निवासी जोधपुर रोमाना पोस्ट गुरूसर सेहनेवाला, थाना भटिंडा सदर, जिला भटिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, बेगूं के जिम्मे सौंपी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर