चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक और तो प्रधानमंत्री बयान दे रहे है कि गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है, कोई कमी नहीं है। दूसरी और घरेलू गैस सिलेंडर 14 किलो के बजाय 10 किलो देने की तैयारी की जा रही जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है एवं अडानी को फायदा पहुंचाने की नियत से अवसर तलाश कर रहे है, उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी के अनुसार तेल कंपनिया गैस सिलेंडर में गैस की मात्रा कम करने का मास्टर प्लान तैयारी कर रही है जो कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ एक धोखा होगा उपभोक्ता कैसे तय करेंगे कि आपूर्ति होने वाले सिलेंडर में 10 किलो गैस पूरी है, किसी में 8 किलो, 7 किलो, 6 किलो तक भी हो सकती है। गैस का वजन तय करने की तैयारी से उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान होगा। इससे अच्छा सिलेंडर देने की समय सीमा बढ़ाकर पूरा 14 किलो का सिलेंडर देना आमजन के साथ न्याय संगत होगा। मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। पूर्व में भी यूपीए सरकार के बाद आई मोदी सरकार ने किसानों के साथ भी धोखा किया था। यूरिया खाद जो यूपीए सरकार में 50 किलो 200 रुपए में मिलता था उसके बाद आई सरकार ने यूरिया खाद के बोरी का वजन 45 किलो करते हुए कीमत 280 रुपए कर दिए थे। इसलिए ऐसा कोई भी प्रयास करना न्याय संगत नहीं होगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़