Explore

Search

March 27, 2026 2:24 am

पेंशनर्स द्वारा काला दिवस एवं ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, नई दिल्ली के आव्हान पर एवं राजस्थान पेंशनर समाज प्रांतीय कार्यालय, जयपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ को भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरूद्ध जारी वैद्यता अधिनियम, 2025 को वापस लिये जाने के संबंध में राजस्थान पेंशनर समाज एवं केन्द्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाते हुए ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के पेंशनर्स ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया एवं जोश खरोश से भाग लेकर सरकार से मांग की है कि गत 25 मार्च 2025 को अनुमोदित आदेश को निरस्त कर पेंशनर्स को पूर्व में दी जाने वाली समस्त सुविधाएं / परिलाभ को पूर्ववत दिये जावें तथा 25 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना को तत्काल वापस लेने के संबंध में आदेश जारी कर पेंशनर्स को राहत प्रदान करने का कष्ट करें।
इस अवसर पर अलानूर खां एवं कालूराम जीनगर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा द्वारा दिये जाने वाले ज्ञापन का वाचन किया एवं विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के पेंशनर उपस्थित होकर जुलूस के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण दशोरा, जिला अध्यक्ष, राजस्थान पेंशनर समाज, कालूराम जीनगर, संरक्षक, केन्द्रीय पेंशनर समाज, बी.एल. ओझा, अध्यक्ष, केन्द्रीय पेंशनर समाज एवं यशवन्त दशोरा, सोहनलाल पाण्ड्या, सुरेशचन्द्र शर्मा, गौरीशंकर दशोरा, मनोहरलाल सोनी, प्रहलादराय हेडा, भैंरूशंकर व्यास, प्रदीप दीक्षित, बून्दीलाल मेहता, सत्यनारायण भट्ट, कन्हैयालाल पुरोहित, जफरूल्लाखां, राजकुमार दशोरा, लक्ष्मीनारायण वीर एवं पेंशनर्सगण उपस्थित रहें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर