Explore

Search

March 31, 2026 4:41 pm

बेगूं में श्री बड़ा बालाजी  मंदिर पर 2 से 4 अप्रेल को आयोजित होगा तीन दिवसीय मेला

बेगूं। बेगूं नगर के श्रीबड़ा बालाजी मंदिर पर आगामी 2 अप्रेल से 4 अप्रैल तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा।
श्री बड़ा बालाजी सेवा सस्थान के कैलाश सोनी ने बताया कि श्री बड़ा बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रेल को रात्री 8 वजे श्री बड़ा बालाची मंदिर पर सुंदरकाण्ड का आयोजन होगा। इसके एक दिवस पूर्व मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ  की शुरुआत होगी जिसकी पूर्णाहुति 2 अप्रेल को प्रात: होगी। 2 अप्रेल को प्रातः श्री बडा बालाजी के अभिषेक, हवन, पूजा अर्चना होगी। रात्री 8 बजे महाआरती होगी उसके पश्चात संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। 3 अप्रैल को रात्री 8 बजे मेला परिसर में न्यू राजस्थानी आकेस्ट्रा ग्रुप्र के तत्त्वाधान में भजन गायक रतन राव एंड पार्टी भव्य भजन संध्या प्रस्तुत करेगें।इस कार्यक्रम में राजस्थानी व लोक कलाकारों द्वारा भव्य झाकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। 4 अप्रेल को न्यू राजस्थानी आर्केस्ट्रा ग्रुप के तत्त्वाधान में रात्री 8 बजे महेन्द्र अलबेला एवं पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी। एंव रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर