राशमी। क्षेत्र के मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रख्यात मातृकुंडिया में रविवार को अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण समाज विकास संस्था कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें भगवान श्री परशुराम और महादेव के मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त पर चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष भेरूलाल आचार्य लाखोला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 18 अप्रैल को मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त पर आवश्यक प्रस्ताव लिए गए। महामंत्री एडवोकेट शंभू लाल आचार्य राशमी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त 18 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे संतों के सानिध्य में समाज के भामाशाहों द्वारा किया जाएगा। बैठक में मंदिर निर्माण के साथ ही भामाशाहों द्वारा घोषित कमरों के निर्माण पर भी चर्चा हुई। सचिव नाथूलाल गिलुंड ने संस्था का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले से शांतिलाल, मुकेश हिंता, हीरालाल, किशन लाल कुंवारिया, राजेश, बद्रीलाल, एडवोकेट दिनेश गिलुण्ड, भवानी शंकर, रतनलाल पोटला, राकेश कपासन, रामप्रसाद रूद, लक्ष्मी लाल, रतन लाल गंगापुर सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।
प्रशासन
विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ‘रील’ का जुनून: रतन सिंह महल की छत जलाया पेट्रोल
March 25, 2026
8:23 am
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
March 24, 2026
2:52 pm
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की समीक्षा
March 21, 2026
11:24 am
मातृकुंडिया में आचार्य ब्राह्मण समाज की बैठक,मंदिर निर्माण के नींव मुहूर्त पर हुई चर्चा