Explore

Search

March 30, 2026 2:34 am

श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणाक महोत्सव 2026 के तहत श्री महावीर जैन महिला मंडल (यूनिट श्री महावीर जैन मंडल) द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कल्पना मेहता के अनुसारविद्यासागर मांगलिक धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मंगलाचरण से की गई। मुख्य अतिथि श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, विशिष्ट अतिथि महासचिव सोहनलाल पोखरना, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, महावीर जैन मंडल पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान सभी संघ अध्यक्ष, जैन प्रोफेशनल फोरम के डॉक्टर अरविंद सांखला थे।  कार्यक्रम निदेशक राजेंद्र प्रसाद जैन, मनोरमा अजमेरा दिलखुश खेरोदिया,नम्रता गदिया, परामर्श मंडल से मधु जी मट्ठा ,उमाजी सुराणा, स्नेहा ढीलीवाल, ज्योति चंडालिया, संयोजक डॉ प्रियंका ढीलीवाल, गरिमा डूंगरवाल एवं मोनिका कांठेड़ थे। समिति सदस्य रेखा पोखरना, सुनीता सहलोत, मंजू सेठी, रेखा सोनया, मधु सेठिया, शिल्पा पोखरना थे। अध्यक्ष कल्पना मेहता नेअतिथि स्वागतउद्बोधन के पश्चात मुख्य अतिथि उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम का संचालन पारुल भंडारी, तमन्ना जैन ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से श्री आदिनाथउपेंद्र बहू मंडल ने तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ, श्री जैन दिवाकर महिला परिषद ने जैन एकता, शांत क्रांति महिला मंडल ने प्रभु की वाणी धार- रोहिणी हुआ भव पार, श्री जैन दिवाकर महिला मंडल सेती द्वारा विहार सेवा नारी शक्ति, श्री  चंदन बाला महिला  मंडल द्वारा जैन बचाओ-जैनत्व  बचाओ, परामर्श मंडल द्वारा समय का पहिया, दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा महावीर के पांच नाम, सुधर्मा महिला मंडल द्वारा- जन्म जयंती का अवसर आया है, साधु मार्गी महिला मंडल द्वारा नारी शक्ति द अनटोल्ड पावर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा नारी एक रूप अनेक आदि प्रस्तुति दी गई ।
 श्री महावीर महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।  कार्यक्रम के अंत तक वहां उपस्थित रहने वालों के लकी ड्रा निकाले गए। आभार महासचिव रजनी रांका द्वारा दिया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर