Explore

Search

July 21, 2026 3:37 pm

मोटर साइकिल चालक के कब्जे से 1 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, बेगूं क्षेत्र का एक आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़ । बस्सी थाना पुलिस व डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल चालक के कब्जे से 1 किलो 534 ग्राम अवैध अफिम जब्त करते हुए आरोपी को गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही के तहत एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी  ग्रामीण चित्तौड़गढ़ दिनेशचन्द्र सुखवाल के पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम पु.नि. मय जाप्ता कानि.महावीर , तेजपाल , मटूल व डीएसटी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह , रणवीर सिंह , कानि नारायण , महेश, छोटु सिंह चालक बहादुर सिंह द्वारा दौराने नाकाबन्दी सरहद सियालिया नेशनल हाईवे 27 पर पारसोली की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रुकवाकर चालक शम्भुलाल पुत्र लादुलाल धाकड उम्र 37 साल निवासी सुखपुरा, पालनपुर थाना बेगू जिला चितौडगढ़ के कब्जे से 01 किलो 534 ग्राम अवैध अफिम जब्त की जाकर शम्भुलाल को गिरफतार किया गया। मौके से फरार अभियुक्त को नामजद किया जाकर की तलाश कि जा रही है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर