Explore

Search

July 11, 2026 11:03 pm

मोदी की विदेश नीति से महंगाई चरम पर गरीबों का हुआ बेहाल नहीं मिल रही गैस: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने मिडिल ईस्ट संकट और यूएस-ईरान वॉर के बीच बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की विदेश नीति पूरी तरह फैल हो चुकी है महंगाई चरम पर आज हर वस्तु का दाम बढ़ रहा है, आज एक प्रमुख समाचार पत्र में आया है कि गैस संकट से ब्लैक में एक किलो एलपीजी गैस 400 में मिल रही है, रेस्टोरेंट, थड़ी-ठेलों पर खाना 10 से 25% महंगा, 7 रुपए की रोटी 10 रुपए में मिल रही है, 5 रुपए की चाय 10 रुपए देने पड़ रहे है जिससे गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका भार पड़ रहा है। खाद्य सामग्री हो या अन्य वस्तु सभी के दाम में इजाफा हो रहा है गरीबों को गैस नहीं मिल रही है उज्ज्वला योजना के सिलेंडर घर घर में खाली कबाड़ बन रहे है गांवों में लकड़ियों पर निर्भरता बढ़ रही है विश्वगुरु के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। 2014 के पहले भारत की विदेश नीति पर दुनिया की नजर रहती थी लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में देश में गंभीर वित्तीय संकट आने वाला है पूर्व में भी उनके कथन नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना पर सटीक साबित हुए है कांग्रेस विपक्ष में है उनका काम है सरकार को आगाह करना वह अपना धर्म निभा रही है किंतु भाजपा कहती है कि राजनीति कर रही है जनता को हो रही दिक्कतों को लेकर सरकार को आगाह करना विपक्ष का काम है आज सोयाबीन तीन लगभग 400 रुपए तक महंगा हो गया है हर जरूरत की वस्तु पर दाम लगातार बढ़ते जा रहे है महंगाई कंट्रोल नहीं हो रही है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आत्मनिर्भरता की बात करती है, लेकिन तेल खरीदने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर भी अमेरिका का दबाव दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को युद्ध की स्थिति को लेकर अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए था, युद्ध की वजह से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

नवरतन जीनगर
प्रवक्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़
मो 9829675337

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर