Explore

Search

June 23, 2026 3:19 pm

जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी भावभीनी विदाई

चित्तौड़गढ़। जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन के जोधपुर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविन्द्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक रंजन के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली तथा उन्होंने संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

समारोह में अंशुल आमेरिया, तहसीलदार मुकेश इनानी, रजनीश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास सहित कलेक्ट्रेट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि चित्तौड़गढ़ की धरती शक्ति और भक्ति की नगरी है। यहाँ कार्य करते हुए उन्हें अलग ही आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्टाफ की कार्यशैली, सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं। समारोह के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर