Explore

Search

June 23, 2026 4:13 am

भेरू घाटी के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बलगर की आमने सामने टक्कर, 3 घायल

बेगूं। पारसोली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरू घाटी के समीप शुक्रवार रात करीब 8.50 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटा से चित्तौड़गढ़ जा रही कार की सामने से गलत दिशा में आ रहे बलगर से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को सांवलियाजी जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।


हादसे मे ईश्वर पुत्र बाबूलाल (40 वर्ष), रौनक पुत्र ईश्वर (6 वर्ष) एवं कालूलाल ओड़ गंभीर घायल हो गए। सभी चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित मोहर मंगरी क्षेत्र के निवासी हैं। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर