Explore

Search

April 4, 2026 11:17 pm

होमगार्ड कार्यालय की भूमि पर छिड़ा विभागीय युद्ध, नगर परिषद ने बताया अतिक्रमण

चित्तौड़गढ़। सरकारी भूमि के आवंटन और सीमाओं को लेकर अक्सर विवाद देखे जाते हैं, लेकिन जब दो सरकारी महकमें ही आमने-सामने आ जाएं, तो स्थिति गंभीर हो जाती है। चित्तौड़गढ़ में पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन होमगार्ड परिसर को लेकर कुछ ऐसा ही विवाद गहरा गया है। नगर परिषद द्वारा होमगार्ड की आवंटित भूमि को अतिक्रमण बताने और नाला जाम करने के बाद होमगार्ड के जवानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब गृह रक्षा (होमगार्ड) प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य द्वार पर फाटक लगाने का काम चल रहा था। जवानों का आरोप है कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने न केवल काम रुकवाया, बल्कि अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर से मलबा डालकर मुख्य नाले को जाम कर दिया। इससे नाले का गंदा पानी सड़क और कार्यालय के मुख्य द्वार पर फैल गया। 9 जनवरी 2013 को आराजी संख्या 2350 की 1.56 हेक्टेयर भूमि होमगार्ड को आवंटित की गई थी। तत्कालीन अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पैमाइश और सीमाज्ञान किया गया था। 2021 में बजट मिलने के बाद कार्यालय भवन का निर्माण शुरू हुआ। कमांडेंट का कहना है कि उन्होंने आमजन की सुविधा के लिए आवंटित भूमि से भी कम क्षेत्र में बाउंड्री बनाई है ताकि पीछे जाने वालों को रास्ता मिल सके। रवि सिंह कमांडेंट होमगार्ड ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक की ओर से भी अतिक्रमण हटाने के लिए फोन आए हैं, जबकि हमारे पास भूमि आवंटन और पैमाइश के पुख्ता दस्तावेज मौजूद हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर