Explore

Search

April 6, 2026 2:34 am

बेगूं में शैक्षिक महासंघ का खंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बेगूं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बेगूं में खंड स्तरीय संकुल प्रभारियों एवं सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूरणमल लोहार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा, जिला उपाध्यक्ष हमीरसिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थाप्रधान गोविंद दमामी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं ईश वंदना के साथ हुई, इसके बाद परिचय सत्र आयोजित किया गया।
उद्बोधन सत्र में जिला कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा ने खंड बेगूं की वर्तमान सदस्यता स्थिति एवं आगामी सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण में जिला अध्यक्ष पूरणमल लोहार ने संगठन के नाम परिवर्तन पर विस्तृत विश्लेषण किया।

उन्होंने बताया कि पूर्व में संगठन का नाम राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) था, जिसे परिवर्तित कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) किया गया है।
उन्होंने संगठन के ध्येय वाक्य सा विद्या या विमुक्ते तथा मूल विचार राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज को केंद्र में रखकर कार्य करता है। इस सत्र का सदस्यता अभियान 15 से 25 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा, जिसमें खंड बेगूं के सभी शिक्षकों से सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पाथेयकरण पत्रिका की सदस्यता, शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन द्वारा समय समय पर ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही संगठन के प्रयासों से टेट पास अनिवार्यता समाप्त करवाने का उल्लेख भी किया गया।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षण में खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ , खंड मंत्री मुकेश कुमार धाकड़ ,महिला मंत्री मीना सेन, रामेश्वर लाल रेगर ,कविता सिंधी, सुमति कुमार लुहाड़िया, सोहनलाल धाकड़ ,आशा रानी बैरागी, कमल छिपा, लक्ष्मी नारायण धाकड, रघु त्रिपाठी,मनोज कुमार बोहरा,शिवलाल धाकड़, रामलाल धाकड़, सुभाष पंचोली, जितेन्द्र सुहालका सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का संचालन शिवराज गोस्वामी ने किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर