Explore

Search

June 23, 2026 1:26 pm

बेगूं के अधिकारियों ने गांवों का किया भ्रमण, हैंडपंपों की स्थिति जानी

बेगूं । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में पेयजल व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित समस्त  उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर हैंडपंपों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की तथा पानी पीकर उसका परीक्षण भी किया। बेगूं क्षेत्र में अलग अलग गावों के स्थानो पर करीब 28 हेड पंपो का निरीक्षण किया गया, जिसमें से सभी हेड पंप चालू स्थिति में पाए गए।


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खराब हैंडपंपों की मरम्मत तत्काल करवाई जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और जहां भी समस्या हो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा, बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर, विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, नायब तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं विष्णुलाल यादव, नायब तहसीलदार पारसोली रामचंद्र वैष्णव, सहायक अभियंता जल स्वा. अभि. विभाग आनंद टेलर उपस्थिति थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर