Explore

Search

June 23, 2026 1:22 pm

जिला कलक्टर ने गोपालपुरा मे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन

बेगूं। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में की गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ जिला परिषद विनय पाठक एवं विकास अधिकारी बेगूं को निर्देश दिए कि परिसर के आसपास आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं तथा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले आमजन के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही परिसर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर