बेगूं। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के तहत ब्लॉक स्तर पर बेगूं में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12 तक के कुल 18 विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इनमें सर्वाधिक तीन स्थान राजगढ़ के विद्यार्थियों ने हासिल किए। ब्लॉक प्रभारी मदनलाल टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीबीओ बेगूं कन्हैयालाल धाकड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण व्यास, प्रधानाचार्य पीएम श्री बालिका माध्यमिक विद्यालय बेगूं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा रानी बैरागी, प्रधानाचार्य मगारावि बस स्टैंड बेगूं ने की। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति के ज्ञान का प्रचार प्रसार अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए, जिससे वे संस्कारों को आत्मसात कर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।
उन्होंने परीक्षा में बालिकाओं की अधिक भागीदारी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से समाज में जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मदनलाल टेलर ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन मनोज कुमार बोहरा द्वारा किया गया।
प्रशासन
गर्मी को देखते हुए जल व्यवस्थाओं की सफाई अभियान
April 9, 2026
6:44 pm
जिला कलक्टर के प्रस्तावित दौरे को लेकर बेगूं में तैयारी बैठक आयोजित
April 8, 2026
11:36 pm
जिला कलक्टर ने गोपालपुरा मे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन
April 7, 2026
5:52 pm
मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का तांडव; प्राचार्य समेत 10 स्टूडेंट्स को मारे डंक, घायल
April 6, 2026
8:03 pm