Explore

Search

June 23, 2026 4:14 am

महामंगलकारी अनुष्ठान में सम्मिलित हुए विधायक

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शुक्रवार को कुम्भा नगर के महेश भवन में आयोजित अनुष्ठान आराधिका महासती डाॅ. कुमुदलता की पावन उपस्थिति में आयोजित महामंगलकारी अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। विधायक आक्या ने अनुष्ठान आराधिका महासती डाॅ. कुमुदलता, साध्वी डाॅ. महाप्रज्ञा, साध्वी डाॅ. पद्मकिर्ति व साध्वी राजकिर्ति को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हुए सर्वत्र खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रवचनो का लाभ लिया। इससे पूर्व विधायक आक्या के अनुष्ठान स्थल पर आने पर आयोजको द्वारा उनका मेवाड़ी पाग पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अनुष्ठान आयोजन के लाभार्थी दिलीप नंदावत ने बताया की महामंगलकारी अनुष्ठान के  अवसर पर उद्योगपति राजारामजी वैष्णव उदयपुर, पुलिस उपाधीक्षक गुलाबपुरा जितेंद्र मेड़तिया, सुशील बियानी भीलवाड़ा, अनंत पटवा नीमच, सोहन आंजना निंबाहेड़ा, अनिल सिसोदिया, दिलीप नंदावत, दिनेश सिसोदिया, आई एम सेठिया, अनिल ईनाणी, नरेन्द्र पोखरना, जगदीश मेनारिया, सुमंत सुहालका, संजय राठौर, अशोक श्रीमाल, नरेश सिसोदिया, शान्त क्रांत संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन, जगदीश लढ्ढा, दीपेश नागौरी, आकाश सोनी, श्रेयांश सिसोदिया, उषा सिसोदिया, सुशीला लढ्ढा, हेमा सिसोदिया, किरण सिसोदिया, सरोज नंदावत, आशा जैन, शीला सुहालका, अनुराधा नागौरी, अंकिता सोनी, दामिनी सिसोदिया, अलका चोपड़ा, रेखा लढ्ढा आदी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर