Explore

Search

April 15, 2026 4:48 am

मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ शनि महाराज आली का तीन दिवसीय मेला 16 से, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम

कपासन। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनि महाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला 16 अप्रैल, गुरुवार से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू होने जा रहा है। प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालूसिंह ने बताया कि मेले का आगाज गुरुवार सुबह ध्वजा चढ़ाने और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा।
16 अप्रैल गुरुवार को प्रथम दिन मेला ग्राउंड के रंगमंच पर रात्रि 8:30 बजे से भजन संध्या शुरू होगी। इसमें महाकाल म्यूजिकल ग्रुप, हंसा रंगीली एंड पार्टी के साथ गायक धनराज कोशीथल, विनेश, छेला और मिस साया मेवाड़ी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि 11 बजे से गोकुल शर्मा एंड पार्टी न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी।
दूसरा दिन 17 अप्रैल शुक्रवार रात्रि को राजस्थानी आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। न्यू चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप और महाकाल ग्रुप कोटा के समीर सरगम, रमेश कुमावत, काजल मेहरा, कृष्णा भीलवाड़ा, कोमल रंगीली, पिंकी और मुस्कान कोटा जैसे कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
तीसरा दिन 18 अप्रैल शनिवार को मेले के अंतिम दिन भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें प्रसिद्ध कलाकार पुरण गुर्जर, तृषा सुधार उदयपुर, तिलकेश राजसमन्द सहित शालु नागौरी, पूजा राजस्थानी और सोनू सैनी भजन प्रस्तुत करेंगे।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने को देखते हुए कमेटी द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। शनिवार रात्रि को भजन संध्या के साथ मेले का समापन होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर