Explore

Search

April 15, 2026 4:39 am

अम्बेडकर जयंती पर पूर्व विधायक जाड़ावत ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

चित्तौड़गढ़। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयंती पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने सांवरिया विश्रांति गृह के पास किला रोड प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। समाज के हर वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया प्रतिमा स्थल पर उन्होंने जय-जय-जय भीम के नारे लगाए एवं हाथ में बाबा साहेब की तस्वीर लिए लोगों के साथ झूम उठे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, प्रवक्ता नवरतन जीनगर, एससी विभाग प्रदेश महासचिव गणेशलाल जाटोलिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी एससी जिला अध्यक्ष राकेश घारू, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, एससी विभाग प्रदेश सदस्य रामेश्वर बैरवा, नरेंद्र विजयवर्गीय, एडवोकेट अभिषेक गर्ग, मनीष चांवला, आशीष आगाल, रामेश्वर माली, दौलतराम पिंगोलिया, प्रभु रैगर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर