
चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी पी चंद्रशेखरन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने कैडेट्स को खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी जैसे खेल न केवल शारीरिक क्षमता को विकसित करते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 9 सदनों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वजन के आधार पर इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता को तीन वर्गों में रखा गया है।
प्रतियोगिता के प्रारम्भिक मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहे। कुम्भा हाउस के कैडेट आयुष ने हमीर हाउस के कैडेट मयंक मील को पराजित किया। कुश हाउस के कैडेट आयुष ने लव हाउस के कैडेट खिवराज सिंह पर विजय प्राप्त की। प्रताप हाउस के कैडेट शुभम ने कुश हाउस के कैडेट हर्ष को हराया, जबकि बादल हाउस के कैडेट पार्थ ने कुम्भा हाउस के कैडेट आदित्य को मात दी। अन्य मुकाबलों में कुम्भा हाउस के कैडेट शिवप्रताप सिंह ने हमीर हाउस के कैडेट कुलदेव को हराया। सांगा हाउस के कैडेट विश्वास ने प्रताप हाउस के कैडेट अमन को पराजित किया। प्रताप हाउस के कैडेट अनुज ने सांगा हाउस के कैडेट अंकित को हराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। कुम्भा हाउस के कैडेट नयन ने कुश हाउस के कैडेट जयराज को हराया, वहीं हमीर हाउस के कैडेट अनुष्क ने लव हाउस के कैडेट आशीष कुमार को पराजित किया। आगे के मुकाबलों में कुम्भा हाउस के कैडेट हर्षित ने लव हाउस के कैडेट कुलदीप को हराया। जयमल हाउस के कैडेट अमित ने सांगा हाउस के कैडेट चिरंजीव को पराजित किया। बादल हाउस के कैडेट दुष्यंत ने प्रताप हाउस के कैडेट सचिन को हराकर जीत दर्ज की। कुम्भा हाउस के कैडेट भविष्य ने सांगा हाउस के कैडेट दिव्यांश को हराया।
लव हाउस के कैडेट अंकित बुरड़क ने कुश हाउस के कैडेट अस्तिक को, लव हाउस के कैडेट शिवशक्ति ने कुश हाउस के कैडेट अनेक को तथा प्रताप हाउस के कैडेट अजय ने जयमल हाउस के कैडेट रोहित को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स में उत्साह, जोश एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। प्रत्येक मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। निर्णायकों ने निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मुकाबलों का संचालन किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़