Explore

Search

July 11, 2026 11:05 pm

बेगूं में अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई

बेगूं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  ( विद्यालय शिक्षा ) राजस्थान खंड बेंगू द्वारा 14 अप्रैल मंगलवार को MGSSS बस स्टैंड बेगूं पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की135वीं जन्म जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई  गई । कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्रपट पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सागरमल  पटवा (जिला कोषाध्यक्ष), भंवर सिंह मुरलिया (जिला सचिव), रमेश चंद्र रेगर (खंड उपाध्यक्ष), खंड अध्यक्ष गोपाल लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
वक्ता रमेश चंद्र रेगर ने अंबेडकर के जीवन परिचय और शिक्षा पर प्रकाश डाला। भंवर सिंह मुरलिया ने भारत के संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान ओर उनकी उच्च शिक्षा व उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सागरमल पटवा ने सामाजिक समरसता बनाए रखने में अंबेडकर जी के योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित संगठन के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत , खंडमंत्री मुकेश कुमार धाकड़, मनोज कुमार बोहरा, धनराज पहाड़िया ,गोविंद कुमार रैगर,जितेंद्र कुमार सुहालका, सलीम अंसारी,आशा रानी बैरागी, हसीना बानो, नसीबा शहनाज,अवतार सिंह,सुमति  लुहाड़िया ,ओमप्रकाश गुर्जर ,सुरेश गुर्जर , प्रदीप कुमार,पूरणमल मीणा आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र सुथार ने किया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर