Explore

Search

April 15, 2026 10:07 pm

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; 6 शिक्षकों को चार्जशीट और नोटिस, पोक्सो एक्ट में आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक निलंबित

चित्तौड़गढ़। जिले के शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और आपराधिक मामलों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। एक ओर जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुरा के पूरे स्टाफ के विरुद्ध विभागीय जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है, वहीं दूसरी ओर पोक्सो एक्ट में फंसे एक कंप्यूटर अनुदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद गिरी गाज राउप्रावि मोहम्मदपुरा निम्बाहेड़ा के स्टाफ के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारम्भिक शिक्षा) ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। जांच दल द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने दोषी कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, नीलम मीणा अध्यापक और शैलेन्द्र कुमार अध्यापक को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 16 के तहत गंभीर आरोप पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, लापरवाही बरतने के मामले में प्रधानाध्यापक सहित चार अन्य कार्मिकों को C.C.A. नियम 17 के तहत नोटिस थमाए गए हैं। इनमें वीरमदेव मीना प्रधानाध्यापक, सीमा जाट, रमेश चन्द्र मीणा और विश्व ज्योति (सभी अध्यापक) शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्मिकों द्वारा नोटिस का प्रत्युत्तर प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

◆पोक्सो एक्ट में फंसे अनुदेशक पर निलंबन की कार्रवाई

दूसरे मामले में, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (मा.शि.) ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरिया खुर्द बेंगू में तैनात बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक राजेश कुमावत के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी कार्मिक वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। न्यायिक अभिरक्षा को देखते हुए विभाग ने राजेश कुमावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बड़ी सादड़ी तय किया गया है। कार्मिक को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच अधिकारी नियुक्त कर विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर