Explore

Search

April 20, 2026 6:30 am

जोगणिया माता में कल आएंगे ओम बिरला, अधिकारियो ने लिया विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा



बेगूं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को जिले के बेगूं क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रातः 11 बजे कोटा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बेगूं स्थित जोगणिया माता पहुंचेंगे। इस दौरान आखातीज के पावन पर्व जोगणिया माता जी में रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में तुलसी विवाह सहित कुल 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला होंगे, जबकि क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे।
रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु यादव एवं थाना अधिकारी कमल चंद ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयोजन समिति द्वारा मंच, पांडाल, भोजन, पार्किंग, सुरक्षा, जल व्यवस्था, अयोध्या पुरी, जनकपुरी, चिकित्सा सहायता, पूछताछ केंद्र एवं पाणिग्रहण संस्कार स्थल सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
इस दौरान शक्तिपीठ संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी (डाबी), संरक्षक दलपत सिंह सांखला (जयपुर), भंवर सिंह कानावत, महामंत्री शंभू सिंह गहलोत, सचिव हिम्मत सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी, संयोजक कालू सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राम सिंह सांखला, सहसंयोजक रतन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, कालू सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह भाटी, जय किशन सिंह राठौड़ एवं घनश्याम सिंह डाबी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर