
बेगू। उपखंड क्षेत्र के मोतीपुरा ग्राम पंचायत के छोटाखेड़ा निवासी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष भंवरसिंह राणावत के छोटे सुपुत्र विजेन्द्र पाल की बारात कपासन तहसील के चाकूड़ा में निवासरत राठौड़ परिवार की जयश्री कंवर पिता राजेंद्रसिंह राठौड़ के यहां पहुंची। अक्षय तृतीया के अवसर पर पहुंची बारात में हाथी पर दूल्हे विजेंद्र पाल की बिंदौली निकाली गई। बारात के विवाह स्थल पर पहुंचने पर बारातियों का स्वागत कर सारी रस्में कर वधु पक्ष की तरफ से वर को तिलक दस्तूर में 11 लाख रूपये का चैक दिया गया।जिसे माथे से लगाकर वापस वधु के पिता को लौटाकर सिर्फ एक रुपया और नारियल तिलक दस्तूर में रखकर अनोखी मिसाल पेश की गई।जिसकी समाजजनों के द्वारा ताली बजाकर सराहना की गई, और क्षेत्र में बात चर्चा का विषय बन गई। भंवर सिंह राणावत के बड़े सुपुत्र के बीच कुछ साल पहले शादी हुई थी उसमें भी तिलक दस्तूर में मिले 11 लख रुपए की राशि को माथे से लगाकर वापस लौट कर राणावत ने अनोखी मिसाल पेश की थी। समाज को नई दिशा में ले जाने के लिए तिलक दस्तूर में बड़ी राशि नहीं लेने व नहीं देने का आव्हान कर समाजजनों से अपील की गई।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -