चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के शंकर मेनन सभागार में गुरुवार को आयोजित समारोह में स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में स्कूल एवं हाउस वाईस कैप्टेन्स को रैंक प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि स्कूल वाईस कैप्टेन के रूप में कैडेट करन जोहरर को, स्कूल अकादमिक वाईस कैप्टेन के रूप में कैडेट रितिका मीना को, स्कूल स्पोर्ट्स वाईस कैप्टेन के रूप में कैडेट युवराज मावलिया को, स्कूल मेस वाईस कैप्टेन के रूप में कैडेट अंश बिलवाल को मुख्य अतिथि एवं प्रशासनिक अधिकारी ने रैंक प्रदान की। लव हाउस के कैडेट शिवशक्ति, कुश हाउस के कैडेट दक्ष यादव, प्रताप हाउस के कैडेट हिमांशु यादव, जयमल हाउस के कैडेट धीरज कुमार जटिया, बादल हाउस के कैडेट मंजीत सिंह, हमीर हाउस के कैडेट आदित्य यादव, कुम्भा हाउस के कैडेट युवराज यादव, सांगा हाउस के कैडेट गौरव सिंह एवं पद्मिनी हाउस की कैडेट नेहा को सम्बन्धित हाउस मास्टर्स ने हाउस वाईस कैप्टेन्स के रूप में रैंक प्रदान की। अध्यापक अमित कुमार झा ने सभी कैप्टेन्स को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि ने सभी कैप्टेन्स को बधाई देते हुए अपने कर्तव्यांे का नियमानुसार निर्वाह करने की सलाह दी और कहा कि आपके पास दूसरों को प्रभावित करने, अपने साथी कैडेटों का मार्गदर्शन करने और अपने विद्यालय का सम्मान बनाए रखने का दुर्लभ अवसर है। अपने संस्थान के आदर्श वाक्य के अनुसार जीवन जिएँ। आपका बैज शक्ति का प्रतीक न होकर, ईमानदारी और सेवा का प्रतीक हो। अपने कर्तव्यों का सम्मान, विनम्रता और साहस के साथ निर्वहन करें।सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के शंकर मेनन सभागार में गुरुवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अकादमिक उत्कृष्टता टॉर्चेस मेधावी कैडेट्स को उनके असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन के सम्मान में प्रदान किए गए। यह गरिमामय आयोजन संस्थान के लिए गर्व का क्षण रहा, जहाँ उत्कृष्टता, अनुशासन और समर्पण की भावना को सम्मानित किया गया।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इन प्रतिष्ठित टॉर्चेस को प्राप्त करने वाले कैडेट्स आराध्या यादव, सुरभि मेरोठा, पटेल काव्य, अतुल्या जयसवाल, असावरी, वर्णिका पाल, आयुष चैहान, अविनाश कुमार पटेल, नेहा, युवराज सिंह बघेल, देवेश आर्य ने पूरे वर्ष अपने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उच्चतम मानकों को स्थापित किया, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने समारोह के दौरान सभी कैडेट्स की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंनेइ इस बात पर बल दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी हैं। उनकी सफलता अन्य छात्रों को यह संदेश देती है कि यदि समर्पण और मेहनत के साथ प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़