Explore

Search

August 7, 2026 10:35 pm

महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही केंद्र की मोदी सरकार- मनीषा

चित्तौड़गढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन बिल करार दिया है। राजस्थान के जिला कांग्रेस कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहाँ पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने एनडीए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर चल रही चर्चा के बीच विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समन्वयक और पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। मनीषा पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने परिसीमन बिल को महिला आरक्षण बिल के नाम से पेश कर आम जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्होंने तथ्यों को सामने रखते हुए दावा किया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पहले ही पारित हो चुका है और 16 अप्रैल को इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी जनगणना के बाद परिसीमन कराने से डर रही है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव के बीच अचानक बिल लाने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पंवार ने कहा कि यह बिल महिलाओं के हित के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी के राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नियत साफ नहीं है। राहुल गांधीजी स्पष्ट कह चुके हैं कि अगर सरकार गंभीर है, तो 545 सीटों के आधार पर आज से ही महिला आरक्षण लागू किया जाए। कांग्रेस इस धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध जारी रखेगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, प्रदेश महासचिव वन्दना शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और केंद्र सरकार की कथित रणनीति का खुलासा करेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर