Explore

Search

July 11, 2026 11:06 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम



बेगूं। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनोपपुरा में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरछा गांव निवासी जोधराज पुत्र चमना भील बुधवार शाम को अपनी बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन व ग्रामीण उन्हें तुरंत बेगूं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान जोधराज ने दम तोड़ दिया। शव को उदयपुर से बेगूं लाया गया, जहां शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर