Explore

Search

April 24, 2026 6:53 pm

विद्यालय निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

बेगूं। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय बेगूं में गुरुवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, नायब तहसीलदार विष्णु यादव एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल धाकड़ द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर एवं मध्याह्न भोजन (MDM) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुचारू पाई गईं। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिकारियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। नायब तहसीलदार एवं एसीबीईओ ने विद्यार्थियों को परोपकार एवं दूसरों की मदद करने का संदेश देते हुए पौराणिक उदाहरणों के माध्यम से समझाइश दी। पक्षियों के लिए परिंडे कक्षा 10वीं की छात्राएं वर्षा जैन एवं ममनून सबा द्वारा बांधे गए। कार्यक्रम के दौरान संस्थाप्रधान गोविन्द दमामी, व्याख्याता सोहन लाल धाकड़ एवं अध्यापक प्रशांत आचार्य सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर