Explore

Search

April 25, 2026 6:28 pm

सड़क हादसा : स्लीपर बस और बल्कर की टक्कर, एक की मौत, 6 घायल

बेगूं। चित्तौड़गढ़-कोटा मार्ग पर नेशनल हाईवे-27 स्थित काटूंदा स्कूल के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े बल्कर से जा टकराई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस अहमदाबाद से ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बेगूं क्षेत्र के काटूंदा स्कूल के पास हाईवे पर एक बल्कर चालक अपने वाहन का टायर चेक करने के लिए रुककर साइड में खड़ा था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सीधे बल्कर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पारसोली और बेगू थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और पास के काटूंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में हरिजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सूरज, विजय सिंह और रत्ना देवी (सभी निवासी मेवाती गांव, जिला दतिया, मध्य प्रदेश) सहित छह लोग शामिल हैं। चार पुरुष और दो महिला घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। हादसे के बाद कई देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर