Explore

Search

November 7, 2026 7:26 pm

मुरोली गांव के नोहरे में लगी आग,एक गाय झुलसी, हजारों का सामान जलकर राख

राशमी। क्षेत्र के मुरोली गांव में शनिवार तड़के एक नोहरे में आग लग गई। इस घटना में एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि खाखला सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, मुरोली निवासी कालूराम पुत्र मेघराज नायक के नोहरे में अज्ञात कारणों से आग लगी। घटना का पता अलसुबह दूध निकालने के दौरान चला, जिसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में 20 से 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। झुलसी हुई गाय के उपचार के लिए पशुपालन विभाग के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी गई। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर