Explore

Search

September 24, 2026 6:23 am

डूंगला के सेठवाना स्कूल के पांच कमरों के तोड़े ताले, एलईडी, सिलेंडर और दस्तावेजों पर हाथ साफ

चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला उपखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सेठवाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने शिक्षा के मंदिर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये का सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए। बीती रात अज्ञात चोरों ने सेठवाना विद्यालय के ताले चटकाते हुए पांच कमरों में लूटपाट मचाई। घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्र और शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचे।स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने विशेष रूप से कंप्यूटर कक्ष को निशाना बनाया, जहाँ से वे एक बड़ी एलईडी स्क्रीन ले उड़े। इसके अलावा विद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, रसोई से गैस सिलेंडर भी चोरी कर ले गए। स्कूल स्टाफ के मुताबिक चोरी हुए माल की कीमत करीब एक लाख रुपए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही डूंगला पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाएं। मामले में पुलिस जांच में जुटी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर