Explore

Search

May 18, 2026 2:35 am

प्रशासन

घटियावली में प्रतिभा एवं नवप्रवेश विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

चित्तौड़गढ़, शहर के समीप महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घटियावली में मंगलवार को प्रतिभाशाली एवं नवप्रवेश विद्यार्थियों के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 से लेकर अब तक के दसवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों सहित इस वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में वर्ष 2023 से अब तक के सभी टॉपर विद्यार्थियों, वर्ष 2026 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों तथा नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित विद्यालय परिवार के कर्मचारी के साथ साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर की सराहना करते हुए कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनने के बाद भी लगातार दसवीं कक्षा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देना गर्व की बात है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के हेमलता वैष्णव, नीलम वर्मा, पूनम कुमारी, अमरनिवास मीणा, प्रीतम मीणा, गिरिराज गुर्जर, बसंती लाल रेगर, लोकेश जाटव, पूजा धाकड़, अंजलि गुप्ता सहित अभिभावक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गणपत आमेरिया ने किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर