Explore

Search

May 1, 2026 6:33 pm

व्यापार महासंघ द्वारा भक्ति व शक्ति की नगरी में कलेक्टर का स्वागत

चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर का स्वागत एवं औपचारिक भेट की गई। महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया चित्तौड़ में नए कलेक्टर का स्वागत सभी व्यापारियों द्वारा किया गया एवं साथ ही चितौड़ के व्यापार संबंधित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा भी हुई। चित्तौड़ में पिछले कई समय से कमर्शियल ट्रांसपोर्ट की समस्या के चलते ट्रांसपोर्ट नगर की मांग की एवं पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर व्हाइट लाइनिंग करना एवं शहर में पार्किंग का स्थान निर्धारित करने को लेके चर्चा हुई। महासंघ मंत्री राज कुमार बज एवं सचिव प्रतीक बोहरा के अनुसार महोदया को चित्तौड़ शहर में पिछले कई समय से चित्तौड़गढ़ में अनाज मंडी के सुचारू रूप से न चलने के कुछ मुख्य बिंदुओं से भी अवगत कराया गया एवं टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चितौड़ में महाराणा प्रताप का स्टेच्यू ओर म्यूजियम होना समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिससे शहर में टूरिज्म बढ़ सके और व्यापार में वृद्धि हो सके।
जिला कलक्टर द्वारा बताया गया कि समय समय पर शहर के विकास ओर सुचारू कार्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों से चर्चा की जाएगी। संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलकानी, उपाध्यक्ष लोकेंद्र भड़कतीया, विजय राज मेहता, प्रमोद काबरा, प्रहलाद जागेटिया, मुकेश जाट, मनोज खंडेलवाल व अनिल मालू उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर