Explore

Search

May 3, 2026 9:58 pm

सोनियाणा रीको एरिया में बड़ा हादसा टला: असाही इंडिया ग्लास फैक्ट्री की 150 फीट ऊंची चिमनी का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिरा

चित्तौड़गढ़। गंगरार क्षेत्र के सोनियाणा रीको एरिया स्थित असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 150 फीट ऊंची चिमनी का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। रविवार का दिन और सोनियाणा औद्योगिक क्षेत्र आमतौर पर व्यस्त रहने वाली असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड फैक्ट्री में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज गूंजी। फैक्ट्री की करीब 150 फीट ऊंची विशालकाय चिमनी का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। हादसा इतना भयानक था कि मलबे के गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। चिमनी का यह हिस्सा पास में स्थित एक बिल्डिंग और कन्वेयर बेल्ट पर जा गिरा। जिस जगह मलबे का ढेर गिरा, वहां आमतौर पर मजदूरों की आवाजाही नही रहती है जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। कलेक्टर डॉ. मंजू ने इसे एक असामान्य घटना बताया और शुरुआती तौर पर इसके पीछे डिज़ाइन डिफेक्ट की आशंका जताई है। हालांकि, हादसे की असली वजह तकनीकी विशेषज्ञों की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करे।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी फैक्ट्री प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर