Explore

Search

May 4, 2026 1:34 am

चित्तौड़गढ़ में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू  ने बताया कि जिले में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 1469 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1422 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 47 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 360 में से 348 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 12 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 360 में से 353 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 7 अनुपस्थित रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेन्थी, चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 360 में से 343 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 17 अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 240 में से 234 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 6 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 149 में से 144 अभ्यर्थी उपस्थित रहे एवं 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो हुई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर