Explore

Search

May 6, 2026 5:04 pm

बिड़ला और आदित्य सीमेंट मजदूर संघ ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा 9 सूत्रीय मांग पत्र, बिड़ला चंदेरिया सीमेन्ट खदान ठेका श्रमिक के 14 सूत्रीय मांग पत्र सहित बिड़ला चंदेरिया प्लांट मजदूर संघ, आदित्य पैंकिंग प्लांट मजदूर संघ, आदित्य सीमेन्ट मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री सागरमल टांक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य रूप से समस्त श्रमिकों की समस्याओं को उजागर करते हुए सौंपे ज्ञापन में ठेका कर्मचारी लगाने वाली संस्थान का पंजीयन ठेका श्रम अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने, स्थायी प्रवृति के कार्य ठेके के माध्यम से नहीं करवाये जाने, काम पर लगे श्रमिकों को पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र दिये जावे, सरकार के मापदंड अनुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की 7 तारीख को सरकारी अधिकारी व श्रम संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिये जाने की व्यवस्था कराने, सेवापूर्ण कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ दिलाये जाने, ओवर टाईम का भुगतान शीघ्र ही करवाने, श्रमिकों के कार्ड बनवाते हुए श्रमिक कार्ड के लाभ दिलाये जाने, समान काम समान वेतन देने, श्रमिकों का सामूहिक बीमा समय पर किया जाकर उसके लाभ समय पर दिलाने, सीमेन्ट प्लांट के श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, सीमेंट प्लांट में वेज बोर्ड लागू करवाने, प्रत्येक जिले में ईएसआई अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने तथा वेतन सीमा बढ़ा कर 40 हजार करने, न्यूनतम पेंशन 20 हजार करने, मेडिकल बीमा पाॅलिसी की सीमा बढ़ाने व परिवार को सम्मिलित करने,  स्थायी कर्मचारियों केा आवासीय सुविधा प्लांट के समीप ही उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग की गई।
इस दौरान आदित्य सीमेन्ट प्लांट के रतनलाल शर्मा, कमलेश तिवारी, भुवनेश सेन, आदित्य पैकिंग के शैतानसिंह, सुरेश गुर्जर, बिड़ला चंदेरिया प्लांट के जयदेव नाथ, जसवंत सिंह, बिड़ला चंदेरिया माईंस के गणपतसिंह, भीम सिंह, विद्युत वृत महामंत्री तुलसीराम मेनारिया, महेन्द्रपाल मीणा, चरणसिंह मीणा, योगेश सुखवाल सहित कईं मजदूर संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर