Explore

Search

August 8, 2026 3:37 am

शतरंज सलेक्शन प्रतियोगिता 10 मई को

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव चेतन गौड़ और गोविंद चावला के अनुसार चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी के सहयोग से यूनियन चैस क्लब, टाईगर चैस क्लब एवं जिनियस प्लेयर्स चैस क्लब के संयुक्त तत्वाधान और चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज सीनियर (ओपन वर्ग पुरुष व महीला, बालक व बालिका) एवं (महिला/बालिका) वर्ग की शतरंज सलेक्शन प्रतियोगिता 10 मई रविवार को स्थानीय चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी नगरपालिका कॉलोनी चित्तौड़गढ़ में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। 

चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतडा व सचिव निलेश बल्दवा ने बताया की जिला स्तरीय शतरंज सीनियर सलेक्शन प्रतियोगिता के आयोजन में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन अंतिम दिनांक 8 मई,शुक्रवार सांय 6 बजे तक कर सकेंगे, इसके बाद कोई पंजीयन नही होगा। खिलाडी़ अपने पंजीयन हेतु  livechess.in पर दिए गये लिंक को ओपन करके एंट्री कर सकते है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 4 खिलाड़ियों का चयन आगामी 16 मई से 20 मई 2026 को कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर