Explore

Search

September 23, 2026 11:42 am

नींद की झपकी आने से डिवाडर से टकराकर क्रूजर पलटी, 6 स्टूडेंट्स समेत 13 घायल

बेगूं। बेगूं उपखंड के पारसोली थाना इलाके में क्रूजर वाहन पलटने से हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 27 पर एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 स्टूडेंट्स समेत कुल 13 लोग घायल हो गए हैं।घटना मंगलवार सुबह की है, जब बांसवाड़ा से कोटा जा रही एक तेज रफ्तार क्रूजर तेरा रेलवे स्टेशन तिराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहे ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लग जाने से क्रूजर गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पारसोली थाना पुलिस से एएसआई भवानी सिंह तुरंत टीम के साथ पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 स्टूडेंट्स, एक अभिभावक समेत चालक को चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। ये सभी बांसवाड़ा से कोटा स्टूडेंट्स का एडमिशन करवाने जा रहे थे। हालांकि सभी घायलों को स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर