Explore

Search

July 26, 2026 9:21 pm

किसान की बेटी ने रचा इतिहास, एम्स में 109वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ नर्सिंग ऑफिसर बनी माया धाकड़

बेगूं। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुगार के छोटे से गांव गणेशपुरा (मुरलिया)  की बेटी माया धाकड़ ने अपनी मेहनत लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाली माया धाकड़ का चयन एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पद पर हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 109वीं रैंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। माया की सफलता की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल छा गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया तथा ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। माया के बड़े पापा शोकिन धाकड़ ने बताया कि माया पिछले कई वर्षों से भीलवाड़ा में रहकर लगातार मेहनत के साथ पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को परिणाम घोषित होने के बाद गणेशपुरा (मुरलिया) सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद माया ने जो सफलता हासिल की है, वह क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। किसान परिवार की बेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करना पूरे पुरे समाज एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर