Explore

Search

September 22, 2026 11:14 pm

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत प्रत्यक्ष भूमि आवंटन प्रणाली का दसवां चरण शुरू, 14 मई तक कर सकेंगे आवेदन, जिले में 167 औद्योगिक भूखंड उपलब्ध


चित्तौड़गढ़ । जिले में राइजिंग राजस्थान पहल के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशकों के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा प्रत्यक्ष भूमि आवंटन प्रणाली का दसवां चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है।
रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चरण के तहत निवेशकों के लिए भूखंड की अमानत राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 को शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक निवेशक एसएसओ आईडी के माध्यम से रीको की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस चरण में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 167 औद्योगिक भूखंड आवंटन हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें औद्योगिक क्षेत्र तेजपुर में 127 भूखंड, कपासन में 4 भूखंड तथा सोनियाना औद्योगिक क्षेत्र में 19 सामान्य श्रेणी एवं 17 भूखंड सिरेमिक/ग्लास जोन हेतु उपलब्ध हैं।
विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र तेजपुर में उपलब्ध 127 भूखंड फ्लेक्सिबल लैंड लीज पॉलिसी के तहत 33 वर्ष की लीज पर 60 प्रतिशत रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापना में विशेष लाभ मिलेगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर