Explore

Search

November 25, 2026 12:44 pm

हिवांशी सुवालका ने 12वीं में 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, राशमी मॉडल स्कूल में स्वाध्याय से किया टॉप

राशमी। (शंभू लाल आचार्य) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा हिवांशी सुवालका ने सीबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा में 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता सीमित संसाधनों और नियमित स्टाफ की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद स्वाध्याय के दम पर प्राप्त की है।

हिवांशी ने नियमित शिक्षकों की कमी के बावजूद स्वाध्याय को अपनी ताकत बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने साबित किया कि सफलता केवल सुविधाओं पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मजबूत इरादों और अनुशासित तैयारी से भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

छात्रा हिवांशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता रेखा सुवालका और पिता निक्की सुवालका को दिया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें हर कदम पर प्रेरित किया और पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल प्रदान किया। हिवांशी भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्भयकांत आर्य ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने हिवांशी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर