Explore

Search

May 23, 2026 2:17 am

प्रशासन

जाशमा स्कूल में बड़ा हादसा टला, अचानक बरामदे की 11 पट्टियां टूटकर नीचे गिरी, अधिकारी पहुंचे मौके पर

चित्तौड़गढ़। जिले के भूपालसागर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा में गुरुवार रात को अचानक विद्यालय भवन की पट्टियां टूटकर गिर गईं। स्कूल बरामदे की 11 पट्टियां टूटकर गिरी हैं। गनीमत रही कि ये हादसा देर रात को हुआ और स्कूलों में ग्रीष्मावकाश होने के चलते बड़ा हादसा टल गया हैं। स्कूल पहली से 12वीं तक का हैं और उसमें कई बच्चे पढ़ते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए तथा विद्यालय प्रशासन एवं अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर आज शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय स्टाफ से घटना की जानकारी ली तथा भवन की स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में विद्यालय भवन के पुराने एवं जर्जर होने की बात सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह स्कूल मरम्मत योग श्रेणी में शामिल किया गया था और डीएमएफटी फंड के तहत पांच लाख रुपए की स्वीकृति एक माह पूर्व हो चुकी थी। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भवन की मरम्मत एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
घटना के बाद अभिभावकों एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत करवाने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम महेश कुमार गगोरिया, शिक्षा विभाग से लक्ष्मण सिंह चुंडावत, मुरलीधर शर्मा, एईएन रणजीत सिंह गोदारा, सरपंच देवीलाल लोहार समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर