Explore

Search

May 25, 2026 2:04 am

बेगूं रावतभाटा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डंपर चालक की मौत

बेगूं। बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गांव तुरकड़ी के पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
काम से लौटते वक्त हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान काटूंदा पंचायत के आनंदपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय गिरधारी लाल गुर्जर पुत्र लालूराम गुर्जर के रूप में हुई है। गिरधारी पेशे से एक डंपर चालक था। वह शनिवार रात को हमेशा की तरह अपनी नौकरी खत्म करके बोराव गांव से अपनी बाइक द्वारा अपने गांव आनंदपुरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तुरकड़ी पेट्रोल पंप के पास यह जानलेवा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गिरधारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अस्पताल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही रविवार सुबह बेगूं उप जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेगूं उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। रविवार सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जांच

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर