Explore

Search

May 28, 2026 1:02 am

प्रशासन

दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा : तिलस्वां घाट पर पिकअप खाई में गिरी, तीन मजदूरों की मौत, तीन की मौत

बेगूं। चित्तौड़गढ़ जिले की सरहद और मध्यप्रदेश के सिंगोली से करीब 9 किलोमीटर दूर तिलस्वां घाट पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलपुर से बांसवाड़ा जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप में पेंट सामग्री भरी हुई थी और मजदूर उसी में सवार थे। रात करीब 10 बजे घाट के खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद जाकिर व सोमपाल को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। थानाप्रभारी जितेंद्र वर्मा एवं तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को सिंगोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार को भी इसी घाट पर यात्री बस खाई में गिरने से 32 लोग घायल हुए थे। लगातार हादसों के बाद क्षेत्रवासियों ने घाट पर क्रैश बैरियर, चेतावनी बोर्ड एवं सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

विजुअल बेस ख़बर

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर